वहीं, रेडक्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति ने कहा है कि सादा इलाके के अस्पताल में दर्जनों घायलों को भर्ती किया गया है। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा है कि यह हमला ईरान समर्थक हौती विद्रोहियों के खिलाफ किया गया, जिन्होंने बुधवार को सऊदी अरब के सीमावर्ती जाजान क्षेत्र के शहर पर बैलिस्टिक मिसाइस दागी थी। गठबंधन ने अपनी कार्रवाई को वैध बताया।