29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंडप में फेरों के समय दूल्हे के मुंह पर मास्क नहीं देख भड़की दुल्हन ने किया शादी से इनकार

मुरादाबाद (Moradabad) के खादर स्थित एक गांव में शादी के दौरान दूल्हे के मास्क नहीं पहनने (Avoid Wearing Mask ) से नाराज दुल्हन ने कोरोना की गाइडलाइन (Coronavirus Guideline) का हवाला देते हुए शादी से इनकार कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 26 Apr 2021, 1:23 PM IST

angry-bride-refused-to-marry-when-groom-was-not-wearing-mask.jpg

दूल्हे के मास्क नहीं पहनने से नाराज दुल्हन ने कोरोना की गाइडलाइन का हवाला देते हुए शादी से इनकार कर दिया।

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुरादाबाद.कोरोना महामारी की दूसरी लहर से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। इसे देखते हुए कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत लगातार लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंस (Social Distance) बनाए रखने की अपील की जा रही है, लेकिन कुछ लोग अभी कोरोना गाइडलाइन (Coronavirus Guideline) का पालन नहीं कर रहे हैं और अपने साथ ही अपनों की जान भी संकट में डालने का आतुर हैं। ताजा मामला मुरादाबाद का है। जहां एक शादी समारोह के आयोजन के दौरान मंडप में दुल्हन ने दूल्हे संग फेरे लेने से इसलिए इनकार कर दिया, क्योंकि दूल्हे ने मास्क नहीं (Avoid Wearing Mask ) लगाया था।

यह भी पढ़ें- यूपी में 30 अप्रैल से और बिगड़ेगी स्थिति, रोजाना मिलेंगे 1.19 लाख Corona मरीज, Niti Ayog का यह अनुमान

दरअसल, मुरादाबाद के खादर स्थित एक गांव में हापुड़ जिले से बारात आई थी। कोविड-19 की गाइडलाइन (Coronavirus Guideline) के तहत हंसी-खुशी शादी समारोह का आयोजन किया जा रहा था। सभी बारातियों और घरातियों ने मास्क लगा रखा था और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का भी बखूबी पालन कर रहे थे। शादी की दावत के बाद मंडप में फेरों की तैयारी चल रही थी। दूल्हा-दुल्हन के साथ पंडित जी और सभी परिजन मंडप में बैठे हुए थे। जैसे ही पंडित जी ने दूल्हा-दुल्हन के फेरों की रस्म शुरू कराई तो दूल्हे को देख दुल्हन गुस्से में भड़क उठी। क्योंकि दूल्हे ने अपने मुंह पर मास्क नहीं लगाया था।

दूल्हे को देख दुल्हन बोली की पूरा देश और हर इंसान कोरोना वायरस की भीषण महामारी से जूझ रहा है, यह जानने के बाद भी आपने मास्क क्यों नहीं पहना? अचानक दुल्हन का यह रूप देख हर कोई खामोश हो गया। इस पर दुल्हन के होने वाले ससुर ने चुप्पी तोड़ते शाबाश बेटी... कहकर माहौल को शांत कर दिया। वहीं, दूल्हे को भी अपनी गंभीर गलती का अहसास हुआ और उसने अपनी जेब में हाथ डालते हुए मास्क निकालकर पहन लिया। इस दौरान सभी ने दुल्हन की जागरुकता की सराहना की। इसके बाद हंसी-खुशी कोविड प्रोटोकाल के तहत दोनों का विवाह संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें- बच्चे, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को लेकर सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

यह भी पढ़ें- OMG सिलेंडर होने के बावजूद भी अस्पताल में भर्ती मरीजों काे नहीं दे रहे ऑक्सीजन! वीडियो हुआ वायरल