30 अक्टूबर 1990 को भी ये सब कुछ हुआ था और फिर यहां गुजरात हुआ, जितनी कराहटें, जितनी मासूम बच्चियों के साथ ज्यादती गुजरात में हुई थी, उसे अगर कोई सोच भी लेगा तो शायद चेन से जी नहीं पायेगा। गुजरात के बाद फ्रिज से गोश्त निकाल कर इंसान की जान ली गयी। फिर आदमी को मारा गया, तलवारों से काटा गया कुल्हाड़ी से काटा गया, पेट्रोल से जलाया गया और लोगों ने उनको इनामात दिये। उनकी वाह-वाह की सोशल मीडिया पर उनकी क़ुर्बानी बताई गई। उन्हें मुफ्त वकील दिए गये लाखों रुपये का डोनेशन उनके यहां गया।