2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिशन 2019:भाजपा ने लोकसभा चुनाव की शुरू की तैयारी,नयी कार्यकारिणी में राज्यमंत्री का घटाया कद

मुरादाबाद मंडल में सबसे मजबूत माने जाने वाले राज्य मंत्री भूपेन्द्र चौधरी का कद कुछ कम किया गया है।

2 min read
Google source verification
moradabad

मुरादाबाद:आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए केंद्र में सत्तासीन पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के तहत उसने प्रदेश कार्यकारणी का गठन भी किया है। वहीँ लोक सभा चुनावों में प्रत्याशियों के मुताबिक अब संगठन में फेरबदल भी किया है। मुरादाबाद मंडल में सबसे मजबूत माने जाने वाले राज्य मंत्री भूपेन्द्र चौधरी का कद कुछ कम किया गया है। वे अभी तक पश्चिम क्षेत्र के अधक्ष्य थे लेकिन अब उन्हें मात्र वापस विशेष आमंत्रित सदस्य बना दिया गया है। जबकि सांसद खेमे के कई लोगों को संगठन में शामिल किया गया है। इसके पीछे सांसद सर्वेश सिंह और राज्य मंत्री भूपेन्द्र सिंह में आपसी अदावत किसी से छिपी नहीं है,उसे जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

अगर आप खाने पीने के शौकीन है और अच्छे सुपर मार्केट में शापिंग करने के शौकिन है तो जरा संभल कर अपने शौक को पूरा करे। कहीं स्वाद के चक्कर में आपकों अस्पताल न प...

अगले दो महीने में इस शहर से उड़ने लगेंगे हवाई जहाज,सालों की मेहनत रंग लाई

प्रदेश कार्यसमिति में मुरादाबाद से रामवीर सिंह,सुरेश सैनी और गोपाल अनजान को शामिल किया गया है। ये सभी सांसद सर्वेश के करीबी में शामिल है। चूंकि अगले साल लोकसभा चुनाव है इसलिय पार्टी भी उसी हिसाब से पदाधिकारियों की तैनाती कर रही है। लेकिन इसमें चौकाने वाली बात ये रही की अब तक पश्चिमी यूपी में संगठन के अधक्ष्य रहे राज्य मंत्री भूपेन्द्र चौधरी के कद को कम कर दिया गया है। इसके पीछे सांसद और राज्य मंत्री में तनातनी बताई जा रही है। इसके पीछे रणनीति ये रही है कि लोकसभा के संभावित उम्मीदवारों के लिए संगठन में अनुकूल माहौल रहेगा।

कूड़े के ढेर से आ रही थी एेसी एेसी आवाजें, पास जाकर लोगों ने देखा तो उड़ गये होश

पत्रिका इम्पैक्ट: दसवीं में फेल और इंटर में पास मामला, स्कूल संचालक को हटाया,रद्द हो सकती है मान्यता

हाल ही प्रदेश स्तरीय नयी कार्यकारणी का गठन किया गया है। जिसमें 507 सदस्सीय टीम की घोषणा की गयी है। उसी में ये सदस्य भी शामिल हैं। सांसद सर्वेश सिंह 2014 लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीते थे,जबकि 2009 में वे कांग्रेस उम्मीदवार क्रिकेटर अजहरुद्दीन से हार गये थे। हाल फ़िलहाल भाजपा में उनके मुकाबले कोई दूसरा उम्मीदवार नजर नहीं आ रहा और न ही किसी ने दावा ठोंका है। इसलिए ये माना जा रहा है कि सांसद सर्वेश ही आगामी लोकसभा में भाजपा के चेहरे होंगे और संगठन में पदाधिकारियों की फेरबदल में उनकी भी चल रही है।