पुलिस के मुताबिक वकील ने विधवा से एक युवती को तैयार कर दो लोगों पर फर्जी दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा।उसने कहा कि अगर कोर्इ युवती तैयार की। तो वह उसका केस फ्री में लड़ेगा। इसके लिए अधिवक्ता के झांस में आर्इ विधवा महिला ने गांव में राशन कार्ड बनाकर गुजारा करने वाली युवती को तैयार किया, जिसे झांसा दिया गया कि प्रशासनिक अफसरों पर उनकी पकड़ है, उसका राशन कार्ड बनवाने का काम सही से चलवा दिया जाएगा। विधवा के कहने युवती ने फर्जी सामूहिक दुष्कर्म का आरोप दोनों लोगों पर लगा दिया।