2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साइकिल पर निकला यूपी यह तेजतर्रार एसपी, दरोगा सहित कई पुलिसकर्मियों का काट दिया चालान

एक दराेगा की महिद्रा एक्सयूवी गाड़ी के शीशों पर चढ़ी काली फिल्म उतरावाकर काट दिया चालान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 12 Jun 2018, 11:33 AM IST

rampur

साइकिल पर निकला यूपी यह तेजतर्रार एसपी, दरोगा सहित कई पुलिसकर्मियों का काट दिया चालान

रामपुर. तेजतर्रार एसपी डॉ. विपिन ताडा आजकल फुल फाॅर्म में नजर आ रहे हैं। वह कानून व्यवस्था सुधारने के लिए कभी साइकिल पर सवार होकर शहर में निकल जाते हैं तो कभी बाइक पर सवार होकर लोगों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेक करने निकल पड़ते हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा के सख्त तेवर देखकर सभी हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि वह शाम के समय बाइक पर सवार होकर शहर में घूम रहे थे। इसी दौरान उन्हें सफेद रंग की महिद्रा एक्सयूवी गाड़ी नजर आई, जिस पर नंबर प्लेट ही नहीं थी और शीशों पर भी काली फिल्म लगी थी। यह देखते ही उन्होंने कार सवार की एक न सुनी और शीशों से काली फिल्म उतरवाकर चालान कर दिया। बताया जा रहा है कि यह एक्सयूवी शाहजहांपुर में तैनात एक दरोगा की थी। इतना ही नहीं इसके बाद उन्होंने अपने ही महकमे के कई पुलिसकर्मियों की बिना नंबर की बाइकों का भी चालान काट दिया। साथ ही सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के बाइक नहीं चलाएगा। एसपी के सख्त तेवर देख पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

भाजपा के फायरब्रांड नेता संगीत सोम का बड़ा खुलासा, बोले-अखिलेश यादव ने मेरे साथ किया ऐसा काम

उल्लेखनीय है कि एसपी डॉ. विपिन ताडा अक्सर पुलिस विभाग की छवि सुधारने के लिए पहल करते रहते हैं। हालांकि आजकल वह ईद को देखते हुए और सख्त नजर आ रहे हैं। लोगों को सुरक्षा का अहसास कराने के लिए वह कभी साइकिल पर तो कभी बाइक पर नजर आ रहे हैं। सोमवार को बाइक से गश्त के दौरान उन्हें एक दारोगा की नई लग्जरी गाड़ी बिना नंबर प्लेट और शीशों पर काली फिल्म चढ़ी नजर आ गई। गाड़ी में डेश बोर्ड पर दारोगा की कैप रखी थी। एसपी ने जानकारी कराई तो पता चला कि गाड़ी शाहजहांपुर में तैनात एक दारोगा की है। इसके बाद उन्होंने तुरंत अपने मातहतों को गाड़ी से काली फिल्म हटाने के निर्देश दिए और चालान भी कर दिया।

जानिये, कौन कर रहा ईद से पहले यूपी का धार्मिक माहाैल बिगाड़ने का प्रयास

दरोगा की गाड़ी का चालान करने के बाद एसपी डॉ. विपिन ताडा पुलिस लाइन पहुंचे। यहां भी कई पुलिसकर्मियों की बाइक बिना नंबर के खड़ी मिलीं। यह देख एसपी गुस्सा गए और सभी का चालान करा दिया। साथ ही पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे बिना हेलमेट बाइक नहीं चलाएंगे और बाइक पर नंबर प्लेट निर्धारित मानक के मुताबिक ही होनी चाहिए।

इस अधिकारी की सैलरी 65 हजार रुपये प्रति महीना और संपत्ति 200 करोड़ से अधिक, देखें वीडियो-