3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के फायरब्रांड नेता संगीत सोम का बड़ा खुलासा, बोले-अखिलेश यादव ने मेरे साथ किया ऐसा काम

भाजपा विधायक संगीत सोम ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 11 Jun 2018, 10:45 AM IST

baghpat

भाजपा के फायरब्रांड नेता संगीत सोम का बड़ा खुलासा, बोले-अखिलेश यादव ने मेरे साथ किया ऐसा काम

बागपत. भाजपा के फायरब्रांड नेता और सरधना विधायक संगीत सोम ने इस बार समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। संगीत सोम अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी सरकार में पांच साल तक उन पर लगातार अत्याचार किए गए, लेकिन वह उनके आगे झुके नहीं। बता दें कि उक्त बातें भाजपा विधायक संगीत सोम ने सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के नंगला रवा गांव में आयोजित राजपूत एकता महापंचायत के दौरान कही।

मिसाल: कारगिल शहीद का बेटा बना लेफ्टिनेंट, अब पाकिस्तानियों के छुड़ाएगा छक्के

दरअसल, रविवार को सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के नंगला रवा गांव के एक स्कूल में राजपूत एकता महापंचायत का आयोजन किया गया था। इस मौके पर सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया गया था। महापंचायत के मंच से संगीत सोम ने पिछली सपा सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझ पर पिछली सपा सरकार के राज में पांच साल तक लगातार अत्याचार किए गए, लेकिन वह सरकार के आगे बिना झुकेे डटे रहे। उन्होंने आगे कहा कि अगर देश के इतिहास से राजपूतों का नाम निकाल दो तो इतिहास दो पन्नों में सिमटकर रह जाएगा। साथ ही कहा कि देश के इतिहास को बदला गया है। इतिहास में मुगल सम्राट अकबर और शाहजहां को महान बताया जाता है, जबकि महान तो महाराणा प्रताप थे।

भाजपा नेताआें ने अब किया एेसा काम खड़ी हो सकती है योगी के लिए मुश्किल

उन्होंने बिरादरी के लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित करने और अच्छे संस्कार देने की अपील भी की। महापंचायत में विधायक ने समाज के लोगों से गरीब लोगों की मदद करने और गरीब लड़कियों की शादी कराने में उनके परिवार की मदद करने की भी अपील की।

आग की चिंगारी से शोला बनी खाक हो गई मारुति रिट्ज कार, देखें वीडियो-