2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिये, कौन कर रहा ईद से पहले यूपी का धार्मिक माहाैल बिगाड़ने का प्रयास

ईद से पहले धार्मिक माहाैल बिगाड़ने के प्रयास, मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 12 Jun 2018, 2:27 PM IST

Muzaffarnagar

जानिये, कौन कर रहा ईद से पहले यूपी का धार्मिक माहाैल बिगाड़ने का प्रयास

शामली. ईद-उल-फितर से पहले सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक तत्व धार्मिक माहाैल बिगाड़ने के प्रयास में जुट गए हैं। मुजफ्फरनगर में जहां फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई एजाजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा सोशल मीडिया पर भगवान शिव की एक आपत्तिजनक धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट शेयर की गई। वहीं इसके बाद एक युवक ने इस्लाम धर्म की आस्था के प्रतीक पैगंबर मोहम्मद साहब के बारे में गलत टिप्पणी कर दी। अब ताजा मामला शामली में सामने आया है। जहां पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने से लोगों में रोष फैल गया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी शामली आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

जानिये, क्यों भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम ने पीएम मोदी से कहा- मुझे जेल भेज दो

दरअसल, यह मामला जनपद शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नो कुवा रोड का है। यहां के युवकों ने वॉट्सऐप पर एक ग्रुप बनाया हुआ है, इस ग्रुप में अंकित सैनी नाम के एक युवक ने हजरत मोहम्मद साहब के विरुद्ध एक आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। युवक द्वारा की गई इस आपत्तिजनक टिप्पणी से लोगों में रोष फैल गया। नागरिकों ने आरोपी युवक के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर एएसपी शामली श्लोक कुमार से शिकायत की। एएसपी ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से आरोपी युवक को गिरफ्तार कराया व उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने आदेश दे दिए।

भाजपा के फायरब्रांड नेता संगीत सोम का बड़ा खुलासा, बोले-अखिलेश यादव ने मेरे साथ किया ऐसा काम

बता दें कि सबसे पहले मुजफ्फरनगर में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई एजाजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा सोशल मीडिया पर भगवान शिव की फोटो के साथ छेड़छाड़ करते हुए एक आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की गई थी। धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली इस पोस्ट का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक बार फिर थाना भोपा क्षेत्र में एक युवक द्वारा वॉटसऐप पर पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी शेयर कर दी गई। शिकायतकर्ता ने बताया था कि ईद से पहले माहौल खराब करने कोशिश की जा रही है। इसको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की बारीकी से छानबीन की जा रही है।

टोल प्लाजा पर तैनात टोल प्लाजा के कर्मचारियों के होशियारी बदौलत बची दो व्यापारियों की जान, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश