3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिये, क्यों भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम ने पीएम मोदी से कहा- मुझे जेल भेज दो

43 लाख हड़पने के आरोप लगने के बाद सरधना विधायक संगीत सोम ने लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 11 Jun 2018, 11:49 AM IST

Sangeet Som

जानिये, क्यों भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम ने पीएम मोदी से कहा- मुझे जेल भेज दो

मेरठ. भाजपा के फायरब्रांड नेता और सरधना विधायक संगीत सोम एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। संगीत सोम पर इस बार एक भाजपा नेता ने ही 43 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा दिया है। इस मामले में संगीत सोम ने खुद सामने आते हुए आरोपों को झूठा बताया है। साथ ही कहा कि उनकी छवि खराब करने के लिए यह एक साजिश रची गई है। इतना ही नहीं संगीत सोम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र भी लिखा है। जिसमें प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की बात करते हुए कहा गया है कि अगर उन पर आरोप सिद्ध होते हैं तो मुझे जेल भेजा जाए। वहीं अगर आरोप झूठे पाए जाएं तो आरोप लगाने वाले को जेल भेजा जाए।

भाजपा के फायरब्रांड नेता संगीत सोम का बड़ा खुलासा, बोले-अखिलेश यादव ने मेरे साथ किया ऐसा काम

बता दें कि कथित भाजपा नेता और मेरठ के घाट गांव के प्रधान संजय कुमार एसएसपी से लिखित शिकायत करते हुए सरधना विधायक संगीत सोम पर गंभीर आरोप लगाए थे। संजय प्रधान ने बताया कि वह पीडब्ल्यूडी और अन्य विभाग में ठेकेदारी का काम भी करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरठ के दादरी में सरकारी काॅलेज बनाने का ठेका दिलाने के एवज में स्थानीय विधायक संगीत सोम ने 43 लाख रुपए की मांग की थी। यह रकम उन्हें तीन किश्तों में दी गई। पहली बार उनके पीए को दूसरी बार उनके भाई को और तीसरी बार एक होटल के मालिक को रकम दिलाई गई। इस मामले में विधायक ने खुद फोन करके पैसे देने के लिए कहा था, लेकिन इसके बाद भी उन्हें ठेका नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो विधायक के गुर्गों ने टरकाना शुरू कर दिया। इसलिए वह विधायक के खिलाफ शिकायत लेकर एसएसपी आवास पहुंचा है। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के निर्देश दे दिए हैं। इस मामले की जांच एसपी देहात राजेश कुमार को सौंपी गई है। राजेश कुमार का कहना है कि अभी रकम देने के सुबूत उनके पास नहीं आए हैं। हालांकि उनका कहना है कि वह जांच कर जल्द ही एसएसपी को अपनी रिपोर्ट सौंप देंगे।

मिसाल: कारगिल शहीद का बेटा बना लेफ्टिनेंट, अब पाकिस्तानियों के छुड़ाएगा छक्के

इधर, आरोपों से घिरने के बाद खुद संगीत सोम ने अपने आपको निर्दोश बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र के जरिये मांग की है कि इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो वह जेल जाने को तैयार हैं। यदि आरोप झूठे पाए जाते हैं तो आरोप लगाने वाले को जेल भेजा जाए। विधायक का कहना है कि एक साजिश के तहत उनकी छवि को खराब किया जा रहा है, जिस संजय ने उन पर यह आरोप लगाया है वह उसे जानते तक नहीं हैं।

भाजपा नेताआें ने अब किया एेसा काम खड़ी हो सकती है योगी के लिए मुश्किल, देखें वीडियो—