31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर आप भी हैं रसगुल्‍लों के शौकीन तो हो जाएं सावधान, नहीं तो पहुंच जाएंगे अस्‍पताल

मुरादाबाद में दो जगह बारात का खाना खाकर 40 बारातियों की हालत बिगड़ी, सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में इलाज के बाद भेजा गया घर  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 27 Jun 2018, 2:49 PM IST

Rasgulle

अगर आप भी हैं रसगुल्‍लों के शौकीन तो हो जाएं सावधान, नहीं तो पहुंच जाएंगे अस्‍पताल

मुरादाबाद। अगर आप भी रसगुल्‍ले खाने के शौकीन हैं तो सावधान हो जाइए। इस मौसम में रसगुल्‍ले खाने से अाप अस्‍पताल भी पहुंच सकते हैं। कुछ ऐसी ही घटना जनपद में हुई है। यहां दो क्षेत्रों में बारात का खाना खाकर 40 लोग बीमार हो गए। ये घटनाएं रामगंगा विहार और बिलारी के नयागांव में शादी समारोह के दौरान हुईं। बिलारी के नया गांव में शादी समारोह के दौरान खाना खाने से 27 बाराती बीमार पड़ गए। वहीं, रामगंगा विहार के आदित्य प्लाजा में खाना खाने से 13 लोगों की हालत बिगड़ गई। दोनों घटनाएं सोमवार रात को हैं।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-बारात का खाना खा कर दो दर्जन बरातियों की हालत बिगड़ी

उपचार के बाद भेजा गया घर

बिलारी तहसील क्षेत्र के नया गांव में चंदौसी से बारात आई थी। इसी दौरान बारात के लोगों ने खाना खाया। खाने में मौजूद रसगुल्ले जिन बरातियों ने खाए, उनकी हालत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि फूड पॉइजनिंग के कारण उनकी हालत बिगड़ी है। आनन-फानन में सभी पीड़ित बारातियों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें-पीएम मोदी को लेकर जारी अलर्ट के बीच यूपी के इस शहर से भारी मात्रा में बरामद हुआ मौत का सामान

रसगुल्‍ले खाने से बिगड़ी हालत

सोमवार की देर शाम नया गांव निवासी नरेश की पुत्री की बारात चंदौसी से आई थी। विवाह कार्यक्रम में खुशी का माहौल था। सभी एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे। मेहमान और ग्रामीणों के अलावा बारातियों ने भी खाना खाया। इसी बीच खाने में मौजूद रसगुल्ले और सब्जियां जिन लोगों ने खाईं, उनकी हालत बिगड़ गई। आनन फानन में 108 एंबुलेंस की सहायता से उन्‍हें सीएचसी बिलारी लाया गया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि सभी की हालत फूड पॉइजनिंग के कारण बिगड़ी है। डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि लगभग दो दर्जन लोग उपचार के लिए एंबुलेंस की सहायता से पहुंचे थे। खाना खाने से उनको उल्टी और दस्त लग गए थे। सबको उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें-नेशनल हाइवे पर चेकिंग के दौरान एआरटीआे पर हुआ हमला, टीम को जान बचाकर भागना पड़ा

रामगंगा में 13 की हालत बिगड़ी

वहीं, सोमवार रात को ही रामगंगा विहार के आदित्य प्लाजा में खाना खाने के बाद करीब 13 लोगों की हालत बिगड़ गई। इससे वहां हड़कंप मच गया। फौरन बीमार लोगों को अस्‍पताल पहुंचाया गया। वहां से मंगलवार को उनको छुट्टी दे दी गई। इसके पीछे भी फूड प्‍वाइजनिंग को कारण बताया गया।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर: यूपी के इस शहर में दलित महिलाओं के सरकारी हैंडपंप से पानी भरने पर लगाई रोक, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा