संभल: जनपद के हयातनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने केमिकल से दूध बनाने का बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। जिसमें पुलिस ने भारी मात्रा में केमिकल युक्त दूध और उपकरण बरामद किये हैं। पुलिस ने इस गोरखधंधे के मास्टर माइंड समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। लोगों की सेहत खिलवाड़ का ये पूरा खेल जंगल में बंद पड़ी मेंथा फैक्ट्री में चल रहा था। वहीँ पुलिस के इस खुलासे ने स्थानीय खाद्य विभाग की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।