रामपुर। अपनी पत्नी से नाराज चल रहे एक शख्स ने डीएम कार्यालय पहुंचकर सीओ सिटी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। उसने पत्र के जरिए सीएम से गुहार लगाई है कि उसे उसकी पत्नी से बचाया जाए। वह किसी भी वक्त उसकी और बच्चों की हत्या कर सकती है। पिछले कई हफ्ते से वह थाना, सीओ आॅफिस, एसपी आॅफिस और डीएम ऑफिस के चक्कर लगा चुका है लेकिन कोई अधिकारी उसकी फरियाद सुनने के लिए तैयार नहीं है।