
एक साल से बेटी का बलात्कार कर पिता करा रहा था वेश्यावृत्ति, बेटे के सामने खुला राज तो आ गया भूचाल
रामपुर. थाना खजुरिया में पिता-पुत्री के रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म ही नहीं किया बल्कि उसे वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया। जब बेटी ने इसका विरोध किया तो आरोपी पिता ने उसे तरह-तरह की यातनाएं दीं। जब पिता की इस करतूत का उसके बेटे को पता चला तो उसने तुरंत थाने में जाकर पिता समेत तीन के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया।
घटना बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के थाना खजुरिया इलाके की है। जहां एक कलयुगी पिता अपनी बेटी के साथ एक साल से बलात्कार कर रहा था और बेटी से वेश्यावृत्ति कराकर पैसे कमा रहा था। जब बहन के साथ पिता द्वारा की जा रही इस करतूत का बेटे को पता चला तो जैसे उसके पैरों तले जमीन ही न रही। इसके बाद गुस्साया भाई थाने पहुंचा और पिता के समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कराया। युवक ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपी ने मेरी बहन के साथ एक साल तक बलात्कार जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। आरोप है कि जब बहन इसका विरोध करती थी तो पिता उसे पीटता था। इतना ही नहीं पिता पैसों के बहन से वेश्यावृत्ति भी कराता था। पुलिस से शिकायत के बाद युवक ने कहा है कि पुलिस ने मुझे भरोसा दिया है कि मेरे पिता और उनके साथियों को जल्द गिरफ्तार करके उसके किए की सजा दिलाई जाएगी।
थाना खजुरिया इंचार्ज ने बताया कि युवक की शिकायत मिली है, जिसमें उसने अपने पिता पर बहन से बलात्कार और उसे वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेलने की बात कही है। मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई हैं। उम्मीद है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा। इसके बाद में पीड़िता के बयान कोर्ट में कराए जाएंगे।
Published on:
18 Aug 2018, 11:44 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.