26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला के सिर पर बांधा कंडोम का रेपर, डॉक्टर ने पट्टी खोली तो रह गया हैरान

ड्रेसिंग करते वक्त रुई नहीं मिली तो ड्रेसर ने महिला के सिर पर बांध दिया कंडोम का रेपर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरैना

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 19 Aug 2022, 3:27 PM IST

morena.jpg

मुरैना. मध्यप्रदेश में बेहाल हो रही स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं की खबरों के बीच मुरैना से एक ऐसा मामला सामने आया है जो हैरान कर देने के साथ-साथ ही घोर लापरवाही का नमूना है। दरअसल यहां एक महिला के सिर की ड्रेसिंग करते वक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारी ने सिर पर कंडोम का रेपर बांध दिया। इतना ही नहीं ऊपर से पट्टी बांधकर महिला को जिला अस्पताल भी रैफर कर दिया। जब जिला अस्पताल में डॉक्टर ने महिला के सिर की पट्टी खोली तो कंडोम का रेपर देखकर वो हैरान रह गए।

रूई नहीं मिली तो बांध दिया कंडोम का कवर
मामला मुरैना के पोरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का है जहां एक महिला को सिर में चोट लगने के कारण इलाज के लिए लाया गया था। दरअसल महिला के सिर पर ईंट गिर गई थी जिसके कारण उसके सिर पर घाव हो गया था और खून बह रहा था। परिजन जब उसे पोरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे तो सिर पर टांके लगाने की जगह पट्टी ही बांधकर जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। हैरानी की बात तो ये है कि ड्रेसिंग करने वाले कर्मचारी ने रूई की जगह कंडोम का रेपर लगाकर महिला के सिर में पट्टी बांध दी थी।

यह भी पढ़ें- बॉयज हॉस्टल में अधीक्षक की अश्लील हरकत, रसोइये के साथ वीडियो वायरल

जिला अस्पताल के डॉक्टर हैरान
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से रैफर होकर आई घायल महिला के सिर की पट्टी को जैसे ही जिला अस्पताल में डॉक्टर ने खोला तो पट्टी के नीचे घाव के ऊपर कंडोम का रेपर देख वो हैरान रह गए। जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों तक ये बात पहुंची तो हड़कंप मच गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राकेश शर्मा का कहना है बीएमओ को नोटिस जारी कर जवाब मांगेंगे और संबंधित ड्रेसर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

मुरैना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग