
VIDEO : चाइना के खिलाफ सड़क पर देश का युवा, चीन को मात देने की बनाई खास रणनीति
मुरैना/ चाइना के सैनिकों के साथ संघर्ष में देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए सर्वोच् बलिदान देने वाले सैनिकों श्रद्धांजलि देने के बाद मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के युवाओं ने एमएस रोड पर चाइना के खिलाफ रैली निकाली और प्रदर्शन किया। इस दौरान युवाओं ने कहा कि, चाइना की हरकतों से हमारे जवान तो लड़ ही रहे हैं, जनता को भी लड़ना होगा।
पढ़ें ये खास खबर- अब बिजली चोरी करने वाले को पकड़वाने पर मिलेगा इनाम, जानिए कैसे
'कोई भी सामान खरीदने से पहले कर लें इस बात की पड़ताल'
चाइना के सामान का बहिष्कार करके हम उसे सबक सिखा सकते हैं। इस दौरान युवाओं ने भारतीय सैनिकों के समर्थन और चाइना के विरोध मे नारेबाजी की। युवा हाथ में तिरंगा झंडा लिए हुए थे। इन युवाओं ने आकाश राठौर देशप्रेमी के नाम से पर्चा भी बंटवाया, जिसमे लिखा है कि अब हमें भी सेना के साथ देश के दुश्मनों से लड़ना होगा। इसलिए कोई भी सामान खरीदने से पहले सर्च कर लें कि वो चाइना का बना हुआ तो नहीं है।
युवाओं ने लोगों को किया जागरूक
वहीं चाइना मेड टिकटॉक व पब-जी जैसे गेम को आतंकवादी करार देते हुए इन्हें हटाने की बात कही गई है। युवाओं ने कहा कि, देश के साथ गद्दारी मत करो और किसी दूसरे की पहल का इंतजार मत करो। स्वयं पहल करो चाइना में बने सामान के बहिष्कार का। यह युवा बाजार से होकर पुल चौराहा, कलेक्ट्रेट के सामने, अस्पताल के सामने होते हुए पुराने बस स्टैंड के पास पहुंचे और यहां भी प्रदर्शन कर चाइना के विरुद्ध लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया।
Updated on:
18 Jun 2020, 2:19 PM IST
Published on:
18 Jun 2020, 2:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.