26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 हजार रिश्वत लेते धराया पटवारी, लोकायुक्त टीम ने फिल्मी अंदाज में दबोचा

ऑनलाइन नामांतरण करने के एवज में पटवारी ले रहा था 15 हजार रिश्वत। ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने किया गिरफ्तार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरैना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 4 Sep 2023, 3:38 PM IST

patwari taking bribe

15 हजार रिश्वत लेते धराया पटवारी, लोकायुक्त टीम ने फिल्मी अंदाज में दबोचा

सरकार की तमाम सख्तियों और लोकायुक्त समेत सभी छापामार दस्तों की लगातार कार्रवाई के बावजूद मध्य प्रदेश के सरकारी विभागों से रिश्वतखोरी का जाल लगातार बढ़ता जा रहा है। आलम ये कि, इन सरकारी अफसर और कर्मचारियों को कार्रवाई का रत्ती बराबर भी डर नहीं है और लगभग हर रोज एक न एक रिश्वतखोर धराया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्वालियर लोकायुक्त टीम ने सोमवार को भी सूबे के मुरैना जिले में एक रिश्वतखोर पटवारी को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा है। बताया जा रहा है कि, आरोपी पटवारी फरियादी से ऑनलाइन नामांतरण करने के एवज में रिश्वत ले रहा था।

मामले को लेकर ग्वालियर लोकायुक्त के एसपी रामेश्वर यादव का कहना है कि, मुरैना की जौरा तहसील के ग्राम गलेथा हवेली का पुरा में रहने वाले केंद्र सिंह सिकरवार की ओर से शिकायती आवेदन दिया था। इसमें पटवारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की बात कही थी। आवेदक की ओर से कहा गया था कि, उसने जौरा तहसील के हल्का नंबर 93 के पटवारी सुरेश बंजारा को उसकी जमीन का ऑनलाइन नामांतरण करने को कहा था। लेकिन पटवारी ने इसके बदले 15 हजार रिश्वत के तौर पर मांगे हैं। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने आवेदन की जांच कराई, जिसमें रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण मिल गया।

यह भी पढ़ें- निर्माणाधीन मकान में निकला विशाल कोबरा, फुफकार सुनकर स्नेक केचर बोले- इतना खतरनाक सांप पहले नहीं पकड़ा


15 हजार लेते धराया पटवारी

आरोपी पटवारी सुरेश बंजारा ने आवेदक केंद्र सिंह को रिश्वत की राशि के साथ अपने घर पर ही बुलाया था। निर्धारित समय पर ग्वालियर लोकायुक्त टीम का ट्रैप दल नवोदय कॉलोनी मुरैना पहुंचा। आवेदक को आरोपी पटवारी के घर में भेजा और उसने रिश्वत की राशि 15 हजार रुपए पटवारी सुरेश बंजारा को देने के बाद जैसे ही इशारा किया, ट्रैप दल ने पटवारी के घर छापा मारते हुए उसे रंगे हाथ दबोच लिया। टीम ने रिश्वत की रकम बरामद करते हुए आरोपी पटवारी के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

मुरैना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग