18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Maharashtra / Mumbai / Mumbai Airport Fire: 200 यात्रियों की जान खतरे में डालने वाले 5 गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Mumbai Airport Fire: 200 यात्रियों की जान खतरे में डालने वाले 5 गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Mumbai News : मुंबई पुलिस यह पता लगाने के लिए जांच कर रही है कि कैसे आरोपी एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगाने में कामयाब रहा और ज्वलनशील रसायन विमान तक पहुंचाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 18 Aug 2024, 2:00 PM IST

Ethiopian Airlines fire news

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। ज्वलनशील रसायन से भरे एक बैग में तब अचानक आग लग गई जब वह लोडिंग के लिए विमान में ले जाया जा रहा था। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।    

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना लगभग 200 यात्रियों को ले जाने वाली उड़ान में बैग लादे जाने से ठीक पहले हुई। सहार पुलिस (Sahar Police) ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े-त्रिपुरा से मुंबई फ्लाइट से आता था चोर, पुल के नीचे सोता, कांड कर फ्लाइट से लौट जाता

पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई जब यात्रियों का सामान मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर इथियोपियाई एयरलाइंस की उड़ान ईटी-641 (Ethiopian Airlines ET-641) में ले जाया जा रहा था। तभी अचानक ट्रॉली में रखे एक बैग में आग लग गई।

हालांकि एयरपोर्ट कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझा दी, जिससे आग फैली नहीं। इस घटना से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। पुलिस को संदेह है कि बैग में 'हाइड्रोजन स्पिरिट' नामक ज्वलनशील पदार्थ था।

जांच में पता चला कि बैग पश्चिम बंगाल निवासी समीर नारायण बिश्वास (32) नाम के यात्री का था। पुलिस को तुरंत सूचित किया गया और विश्वास को फ्लाइट से उतार दिया गया। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, बिश्वास ने अन्य आरोपियों के नाम बताये। इसके बाद पुलिस ने चार और लोगों को मुंबई और नवी मुंबई से गिरफ्तार किया. जिनकी पहचना नंदन यादव (26), सुरेश सिंह (46), विश्वनाथ सेंजुंधर (37) और अखिलेश यादव (28) के तौर पर हुई है। इस मामले में एक आरोपी नवीन शर्मा की तलाश जारी है, जिसके कांगो में होने का शक है।

बिश्वास को हिरासत में लेकर पुलिस थाने में जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि नंदन यादव नामक व्यक्ति ने उसे बैग दिया था, जिसे कांगो में नवीन शर्मा को देना था. इस मामले में एक लॉजिस्टिक कंपनी के कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया गया है.

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, जब्त किए गए रसायन का नमूना फोरेंसिक लैब में भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि बैग में 10 किलो ज्वलनशील पदार्थ था, जिसमें से आधा तरल रूप में था और बाकि पाउडर के रूप में था.

पुलिस विमान से अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थ ले जाने के उद्देश्य की भी जांच कर रही है। इसके अतिरिक्त, पुलिस एयरपोर्ट पर संभावित सुरक्षा चूक की भी जांच कर रही है। सभी पांच आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया और उन्हें पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।