
Crime News : मुंबई के पड़ोसी जिले ठाणे में पिछले कुछ दिनों में चोरी की कई घटनाएं सामने आई हैं। इसके चलते ठाणे क्राइम ब्रांच की यूनिट-5 ने चोरों को दबोचने के लिए दो टीमें बनाईं। इस कार्रवाई के दौरान एक शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उससे पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
बताया जा रहा है कि आरोपी त्रिपुरा का रहने वाला है। वह चोरी को अंजाम देने के लिए त्रिपुरा से मुंबई फ्लाइट से आता-जाता था। चोरी करने से पहले वह मुंबई, ठाणे और पालघर इलाके में 15 दिनों तक रेकी करता था। इसके बाद वह घरों में चोरी करता और चुराए गए आभूषणों को बेच कर फिर फ्लाइट से फरार हो जाता था। इस दौरान वह मुंबई के जोगेश्वरी ब्रिज के नीचे सोता था।
ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-5 के अधिकारियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 60 ग्राम सोना, 250 ग्राम चांदी और नकदी जब्त की है। ठाणे शहर में हुई सात चोरियों में उसके शामिल होने का सबूत मिला है। आरोपी अभी पुलिस की हिरासत में है।
जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने अंधेरी और विलेपार्ले में भी कई चोरियों को अंजाम दिया है। उसके कुछ हाई-प्रोफाइल चोरी की घटनाओं में भी उसके शामिल होने का शक है। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। आने वाले दिनों में और भी चोरी की वारदातों का खुलासा हो सकता है।
Updated on:
01 Aug 2024 08:47 pm
Published on:
01 Aug 2024 08:40 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
