Amazon smartphone fraud : मुंबई के माहिम इलाके में एक 42 वर्षीय इंजीनियर ने दावा किया है कि उसने अमेज़न से 55,000 रुपये का स्मार्टफोन मंगवाया था, लेकिन उसे इसके बदले चाय के कप का सेट मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायतकर्ता ग्राहक ने अमेजन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।