3 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ते रहेंगे’, मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन पर केस दर्ज होने के बाद CJP के अभिजीत दीपके

Abhijeet Dipke on fir: मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन को लेकर केस दर्ज होने के बाद CJP के सह-संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि लोकतंत्र बचाने की उनकी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का भी ऐलान किया।
2 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Imran Ansari

•

Oct 03, 2026

CJP Protest

प्रदर्शन पर केस दर्ज होने के बाद CJP के अभिजीत दीपके का बयान, फोटो सोर्स- ians

Abhijeet Dipke: मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन को लेकर मामला दर्ज होने के बाद सीजेपी (CJP) के सह-संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि केस दर्ज होने के बावजूद उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

'और केस दर्ज करो, फिर भी लड़ते रहेंगे'

अभिजीत दीपके ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा, 'और केस दर्ज करो, लेकिन हम फिर भी अपने लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ते रहेंगे।' उनका यह बयान शिवाजी पार्क में प्रदर्शन को लेकर उनके और CJP के अन्य नेताओं के खिलाफ शिकायत और केस दर्ज होने की जानकारी सामने आने के बाद आया।

प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद जुटी थी भीड़

शुक्रवार को CJP ने मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। अभिनेत्री शबाना आजमी, अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, फिल्मकार विशाल भारद्वाज और संगीतकार विशाल ददलानी समेत कुछ चर्चित हस्तियों के भी प्रदर्शन में शामिल होने की बात सामने आई। मुंबई पुलिस ने प्रदर्शन से पहले शिवाजी पार्क में सभा की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। पुलिस की ओर से शोर-प्रदूषण, ट्रैफिक जाम और वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने जैसी वजहों का हवाला दिया गया था। इसके बाद अभिजीत दीपके ने 'जेल भरो आंदोलन' का ऐलान किया था।

CJP नेताओं के खिलाफ शिकायत का दावा

शिवाजी पार्क की निवासी और वकील सिद्धि देओलकर ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्होंने शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में CJP के अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास और पार्टी की लीगल अफेयर्स प्रमुख रत्ना सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। देओलकर के मुताबिक, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अनुमति नहीं मिलने के बावजूद प्रदर्शन किया गया और बड़ी संख्या में लोगों को जुटाया गया। इस मामले में पुलिस ने CJP के प्रदर्शन आयोजकों और अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

SIR में कथित गड़बड़ियों को लेकर हुआ था प्रदर्शन

CJP ने यह प्रदर्शन चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में किया था। संगठन की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक शिवाजी पार्क पहुंचे थे।

10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान

शिवाजी पार्क में प्रदर्शन के बाद अभिजीत दिपके ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी आंदोलन का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो देशभर से CJP समर्थक 10 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। दीपके ने इसे शांतिपूर्ण आंदोलन बताते हुए कहा कि जो भी नागरिक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की मांग करता है, उसे इस प्रदर्शन में शामिल होना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग