30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra: आदित्य ठाकरे को बड़ा झटका! विदर्भ में शिंदे खेमे में शामिल होंगे युवा सेना के 7 जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के वर्धा, नागपुर, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर, गढ़चिरौली जिलों में युवा सेना को बड़ा नुकसान हुआ है। इन जिलों के युवा सेना जिलाध्यक्ष व कई पदाधिकारी शिंदे खेमे में शामिल हो रहे है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 8 Nov 2022, 11:46 AM IST

Aaditya Thackeray on Shiv Dussehra rally Eknath Shinde BJP

आदित्य ठाकरे ने शिंदे सरकार को दिखाए तीखे तेवर

Aditya Thackeray News: महाराष्ट्र के पूर्वी विदर्भ में उद्धव ठाकरे की शिवसेना को बड़ा झटका लगा है। युवा सेना के सात जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली पार्टी 'बालसाहेबांची शिवसेना' (Balasahebanchi ShivSena) में शामिल होंगे। शिवसेना (उद्धव गुट) की युवा इकाई युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, वर्धा, नागपुर, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर, गढ़चिरौली जिलों में युवा सेना को बड़ा नुकसान हुआ है। इन जिलों के युवा सेना जिलाध्यक्ष व कई पदाधिकारी शिंदे खेमे में शामिल हो रहे है। सीएम एकनाथ शिंदे के विश्वासपात्र किरण पांडव ने आदित्य ठाकरे और वरुण सरदेसाई की युवा सेना में सेंध लगाई है। यह भी पढ़े-Maharashtra: रायगढ़ में भीषण हादसा, रेत से भरा डंपर रिक्शा पर पलटा, 4 की मौत

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को हाल में वरिष्ठ नेता शिंदे की अगुवाई में विधायकों की बगावत का सामना करना पड़ा। पार्टी के अधिकतर विधायकों ने शिंदे का पक्ष लिया, जिससे महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई। ठाकरे ने 29 जून को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और उसके एक दिन बाद 30 जून को शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तब से ही उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना से विधायक, सांसद, पदाधिकारी और कार्यकर्ता टूटकर शिंदे गुट के साथ जा रहे है।