30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्पेशल ट्रेनों में भी सीट फुल! मध्य रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, इस रूट के यात्रियों को मिलेगी राहत

Festival Special Trains: मुंबई और पुणे आने-जाने वाली स्पेशल ट्रेनों के 60 फेरे और होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 23 Nov 2023, 5:32 PM IST

indian_railway_train.jpg

भारतीय रेलवे

Special Train From Mumbai: हर साल की तरह इस साल भी त्योहारी सीजन के चलते लगभग सभी ट्रेनें ठसाठस भरी हैं। कुछ ट्रेनों में तो यात्रियों को सीट मिलना तो दूर डिब्बे में घुसना तक मुश्किल हो गया है। हालांकि यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे सैकड़ों स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। लेकिन इन ट्रेनों में भी कन्फर्म टिकट की मारामारी चल रही है।

मध्य रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कुछ स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की घोषणा की है। अधिकारिक बयान के मुताबिक, यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए कुछ स्पेशल ट्रेनों की अवधि का विस्तार किया गया है। मुंबई और पुणे आने-जाने वाली इन स्पेशल ट्रेनों के 60 फेरे और होंगे। यह भी पढ़े-मुंबई से चलेगी 20 और स्पेशल ट्रेनें, यूपी जाने वाले यात्रियों को भी होगा फायदा, देखें शेड्यूल

ट्रेन नंबर 02139 सीएसएमटी-नागपुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल अब 28 दिसंबर 2023 (11 ट्रिप) तक चलेगी। जबकि 02140 नागपुर-सीएसएमटी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल अब 30 दिसंबर (11 ट्रिप) तक चलाई जाएगी। साथ ही यह ट्रेनें अब चालीसगांव और जलगांव में भी रुकेंगी।

ट्रेन संख्या 02144 नागपुर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल को अब 28 दिसंबर (6 ट्रिप) तक बढ़ा दिया गया है, जो पहले 16 नवंबर तक ही चलने वाली थी। वहीँ, ट्रेन संख्या 02143 पुणे-नागपुर साप्ताहिक स्पेशल अब 29 दिसंबर (6 ट्रिप) तक यात्रियों की सुविधा के लिए चलेगी।

28 नवंबर तक चलने वाली ट्रेन संख्या 01127 एलटीटी-बल्हारशाह साप्ताहिक स्पेशल को अब 26 दिसंबर (4 ट्रिप) तक चलेगी। इसके साथ ही 01128 बल्लारशाह-एलटीटी साप्ताहिक स्पेशल अब 27 दिसंबर (4 ट्रिप) तक चलाने का निर्णय रेलवे ने लिया है।

1 दिसंबर तक चलायी जाने वाली ट्रेन संख्या 01439 पुणे-अमरावती द्वि-साप्ताहिक विशेष को अब 31 दिसंबर (9 ट्रिप) तक चलाया जाएगा। जबकि 01440 अमरावती-पुणे स्पेशल 1 जनवरी 2024 (9 ट्रिप) तक पटरियों पर दौड़ेगी। हालांकि इन सभी स्पेशल ट्रेनों के समय और हाल्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जबकि टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़