नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए विजय वडेट्टीवार ने कहा, "मैंने कल जो कहा था, उसे तोड़ मरोड़कर पेश किया गया। मैंने कहा था कि आमतौर पर आतंकवादियों के पास हमला करने से पहले धर्म या जाति पूछने का समय नहीं होता, लेकिन पहली बार ऐसी घटना हुई है, जहां जान लेने से पहले धर्म पूछा गया। मैंने सिर्फ इतना ही कहा था, इससे ज्यादा कुछ नहीं कहा। लेकिन मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया। अगर मेरे शब्दों से किसी को ठेस पहुंची है या दुख हुआ है या किसी की भावनायें आहत हुई है तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।"