11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान! महाराष्ट्र के सांसदों-विधायकों को दिल्ली बुलाया

SIR Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर (SIR) के विरोध में दिल्ली से लेकर मुंबई तक जबरदस्त राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। इस बीच कांग्रेस भी बड़े आंदोलन की तैयारी में है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Oct 11, 2026

Congress SIR Protest

कांग्रेस ने आज बुलाई बड़ी बैठक (Photo: IANS/File)

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई से दिल्ली तक हलचल तेज है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से शनिवार को आयोजित आंदोलन के दौरान पुलिस ने सैकड़ों लोगों और नेताओं को हिरासत में लिया। वहीं, मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रदर्शन के मामले में महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी, अभिनेता इमरान खान समेत 300 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज की गई है। हालांकि, इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इन घटनाओं के बाद कांग्रेस ने भी आंदोलन को व्यापक रूप देने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी नेतृत्व ने सभी राज्यों के कांग्रेस विधायकों, सांसदों और प्रदेश अध्यक्षों को दिल्ली पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया था। इसके लिए वह अपने साथियों के साथ विमान से दिल्ली पहुंचे थे। हालांकि, दिल्ली हवाई अड्डे पर ही महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

अभिजीत दिपके को हिरासत में लिए जाने के बाद आंदोलन की जिम्मेदारी अजिंक्य शिंदे ने संभाली। इस घटनाक्रम के बाद विपक्षी दलों के नेताओं ने भी विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई दिग्गज नेताओं को भी हिरासत में लिया गया।

कांग्रेस ने सभी राज्यों के नेताओं को दिल्ली बुलाया

दिल्ली और मुंबई में हुई पुलिस कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ बड़े स्तर पर आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी नेतृत्व की ओर से देशभर के कांग्रेस सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्देशों के मुताबिक, सभी विधायकों और सांसदों को 11 अक्टूबर की शाम तक दिल्ली पहुंचने को कहा गया है। इसके अलावा, विभिन्न राज्यों के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों को भी दिल्ली में मौजूद रहने के लिए कहा गया है।

इस घटनाक्रम के बीच कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन INDIA की ओर से आगे आंदोलन किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, आंदोलन की अगली रणनीति, कार्यक्रम और स्वरूप को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में भी हुआ प्रदर्शन

मुंबई में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन का आह्वान किया था। प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं के पहुंचने के साथ ही पुलिस ने कई इलाकों में कार्रवाई शुरू कर दी।

प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी को भी अंधेरी पश्चिम स्थित डी.एन. नगर पुलिस थाने में हिरासत में लिया गया था। इसके बाद पुलिस थाने के बाहर शिवसेना और कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। स्थिति को देखते हुए इलाके में पुलिस बंदोबस्त बढ़ाया गया।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत और विधायक आदित्य ठाकरे भी डी.एन. नगर पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस की कार्रवाई को लेकर विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी देखने को मिली।

तुषार गांधी और अभिनेता इमरान खान समेत 300 से अधिक लोगों पर FIR

अगस्त क्रांति मैदान में 10 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन के मामले में मुंबई के गांवदेवी पुलिस थाने में तुषार गांधी, अभिनेता इमरान खान और 300 से अधिक अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत गैरकानूनी जमावड़े और पुलिस के आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। हालांकि, इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग