4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Socking! बेटी को नीट परीक्षा में मिले कम मार्क्स, तो प्रिंसिपल पिता ने बेरहमी से पीटा, तड़प-तड़प कर हुई मौत

Maharashtra News: महाराष्ट्र में बारहवीं की छात्रा को नीट मॉक टेस्ट में कम अंक आने पर पिता ने बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 23 Jun 2025, 1:47 PM IST

Latur father killed daughter

मुंबई फिल्मसिटी में चोरी, 3 पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार (Patrika Photo)

महाराष्ट्र (Maharashtra) के सांगली जिले (Latur Crime News) के आटपाटी तालुका के नेलकरंजी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पिता ने नीट परीक्षा की मॉक टेस्ट में कम अंक आने पर अपनी 17 वर्षीय बेटी साधना की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना शुक्रवार रात साढ़े बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि निजी स्कूल के प्रिंसिपल धोंडीराम भोसले ने लकड़ी के डंडे से अपनी बेटी को तब तक पीटा जब तक वह गंभीर रूप से घायल नहीं हो गई। हैरानी की बात यह रही कि घायल साधना को उसी रात अस्पताल नहीं ले जाया गया। अगले दिन जब वह घर में अचेत पड़ी मिली, तब अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: कैफे में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 13 युवक-युवतियां, 200 रुपए में मिलता था प्राइवेट केबिन

साधना बारहवीं कक्षा में साइंस से पढ़ रही थीं। वह आटपाडी के एक कॉलेज में रहकर पढ़ाई कर रही थी। घटना के दो दिन पहले ही वह अपने घर नेलकरंजी आई थी। जैसे ही पिता को पता चला कि उसकी बेटी को नीट परीक्षा की मॉक टेस्ट में कम अंक मिले हैं, तो उन्होंने नाबालिग कि क्रूरता से पिटाई कर दी। रात को पिटाई के बाद धोंडीराम अगली सुबह जल्दी उठे और योग दिवस कार्यक्रम के लिए स्कूल चले गए।

पुलिस में शिकायत पीड़िता की मां प्रीति भोसले ने दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी पिता को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, साधना पढ़ाई में बेहद होशियार थी और उसने दसवीं कक्षा में 92% अंक हासिल किए थे। उसका सपना डॉक्टर बनने का था, लेकिन मॉक टेस्ट में अच्छे मार्क्स न आने पर पिता ने गुस्से में आकर उसकी जान ले ली। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।