4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र: कैफे में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 13 युवक-युवतियां, 200 रुपए में मिलता था प्राइवेट केबिन

Maharashtra News: महाराष्ट्र में कैफे में अश्लील गतिविधियों का पर्दाफाश हुआ है, जहां दामिनी दस्ता ने छापेमारी कर 13 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 22 Jun 2025, 9:36 PM IST

Maharashtra Police

महाराष्ट्र में कैफे में छापेमारी, 13 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए (File Photo)

महाराष्ट्र (Maharashtra Crime) के अमरावती शहर (Amravati News) में कुछ कैफे अश्लील गतिविधियों का अड्डा बनते जा रहे हैं। पुलिस की छापेमारी में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। इन कैफे में युवक और युवतियों को साथ बैठने के लिए प्राइवेट केबिन मुहैया कराए जा रहे थे। इसके बदले कैफे संचालक उनसे प्रति घंटे 200 रुपये वसूलते है। ऐसे ही कैफे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 13 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है।

क्या है मामला?

हाल के वर्षों में देशभर में कैफे कल्चर तेजी से फैला है, जहां युवा काम करने, मिलने-जुलने या वक्त बिताने जाते हैं। लेकिन अमरावती में कुछ कैफे इस आज़ादी का गलत फायदा उठाकर अश्लील गतिविधियों का अड्डा बन गए हैं। राजापेठ इलाके में चल रहे ऐसे ही कैफे पर दामिनी दस्ता ने छापेमारी कि और कई जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पुलिस ने बताया की पकड़ी गई लड़कियों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। इस घटना ने शहर में हड़कंप मचा दिया है।

जानकारी मिलते ही दामिनी स्क्वाड के पुलिस जवानों ने शहर के कई कैफे में छापेमारी की। इस कार्रवाई में 13 युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। इन सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई और उचित कार्रवाई के बाद युवतियों को उनके माता-पिता के हवाले कर दिया गया।

यह भी पढ़े-तलाकशुदा टीचर से बढ़ाई नजदीकियां, फिर मौका पाकर लूट ली आबरू, कहा- पुलिस के पास गई तो…

घंटों के हिसाब से मिलता था केबिन

छापेमारी में सामने आया कि इन कैफे में जोड़ों को बैठने के लिए घंटे के हिसाब से केबिन दिए जाते थे, जिनका किराया प्रति घंटे 200 रुपये के आस पास था। जहां घंटों तक जोड़े वहां बिना रोक-टोक रहते थे। जब छापेमारी कि गई तो ऐसी ही केबिनों में लाइटें बंद कर युवक-युवतियां थे।

शहर में मचा हड़कंप

पुलिस और स्थानीय प्रशासन अब इन कैफे संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। इस कार्रवाई के बाद से अमरावती के कैफे संचालकों में खलबली मची हुई है।

अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि इस तरह की गतिविधियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जो भी कैफे या प्रतिष्ठान ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।