25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra: भूकंप से हिला नासिक, रिक्टर स्केल पर 3.6 रही तीव्रता, जानमाल का नुकसान नहीं

Maharashtra Nasik Earthquake: महाराष्ट्र के नासिक में आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर तीन से ज्यादा मापी गयी। भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Nov 23, 2022

Maharashtra Nasik Earthquake News

नासिक में आया भूकंप

Earthquake in Nasik Latest Updates: महाराष्ट्र के नासिक (Earthquake in Nasik) में आज (23 नवंबर) तड़के सुबह 4 बजे के करीब भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। एक अधिकारी के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गयी। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी तरह के नुकसान की संभावना बेहद कम है।

अधिकारिक बयान के मुताबिक, नासिक में भूकंप के झटके आज तड़के 4 बजकर 04 मिनट 35 सेकंड पर महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) ने बताया कि भूकंप का केंद्र नासिक से 89 किमी पश्चिम में जमीन से 5 किमी की गहराई में था। यह भी पढ़े-लखनऊ समेत कई जिलों में भूकंप के झटके, 4.9 मापी गई तीव्रता

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि सुबह 4 बजे जब भूकंप के झटकों से धरती कांपी तब ज्यादातर लोग सो रहे थे, इसलिए उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी।


लातूर में आया भूकंप

पिछले शनिवार (19 नवंबर) को भी राज्य के लातूर जिले के किल्लारी व उससे सटे अन्य गांवों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये थे। अधिकारियों के मुताबिक, रात 2 बजे आये भूकंप की तीव्रता 2.4 थी जिसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था।

बता दें कि करीब डेढ़ महीने पहले लातूर के ही औराद शाहजनी एवं आशीव गावों में भूकंप मापन केंद्र स्थापित किये गये थे। सन् 1993 में महाराष्ट्र के लातूर में भयंकर भूकंप आया जिससे किल्लारी व अन्य गांव तथा निकटवर्ती ओस्मानाबाद जिले के अन्य क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुए थे। इस आपदा में हजारों लोगों की जान चली गयी थी।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग