1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra: शिंदे-फडणवीस सरकार के कामकाज की मुरीद हुईं अमृता फडणवीस, बोलीं- जय वीरू की तरह है यह जोड़ी

Eknath Shinde Devendra Fadnavis: अमृता फडणवीस ने यह भी कहा कि वारकरी हमारे देवता हैं, वह हमारे अन्नदाता हैं। उन्होंने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एकादशी जैसा त्योहार हमारे राज्य को अलग बनाता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 4 Nov 2022, 9:36 AM IST

Maharashtra Cabinet Expansion Live Updates

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज करेंगे अपनी कैबिनेट का विस्तार

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की जोड़ी की अमृता फडणवीस ने जमकर तारीफ की है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस का बयान ऐसे समय में आया है, जब पूरे राज्य में शिंदे-फडणवीस सरकार की चर्चा जोरो पर है।

पंढरपुर यात्रा के दौरान अमृता फडणवीस ने एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के बारे में अपना मत रखते हुए कहा, 'शिंदे-फडणवीस की जोड़ी जय वीरू की जोड़ी है। अमृता फडणवीस ने आगे कहा कि यह जोड़ी मतलब ‘ये दोस्ती हम कभी नहीं तोड़ेंगे’ वाली है। यह भी पढ़े-Maharashtra: कोल्हापुर में 13 साल की लड़की हुई लापता, परिवार ने लगाया लव जिहाद का आरोप, भारी पुलिस बल तैनात

एकादशी के मौके पर पंढरपुर के दौरे पर गईं अमृता फडणवीस ने देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे की राजनीति पर बात करते हुए उनके काम की भी तारीफ की। अमृता ने फिल्म शोले में जय वीरू की जोड़ी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शिंदे और फडणवीस की जोड़ी भी उसी फिल्म के जय-वीरू की तरह है।

इस अवसर पर बोलते हुए अमृता फडणवीस ने यह भी कहा कि वारकरी हमारे देवता हैं, वह हमारे अन्नदाता हैं। उन्होंने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एकादशी जैसा त्योहार हमारे राज्य को अलग बनाता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में महाराष्ट्र और समृद्ध और संपन्न होगा।

पंढरपुर दौरे पर आई अमृता फडणवीस ने एकादशी के अवसर पर पंढरपुर में वारकरी के साथ ताल, मृदंग और फुगड़ी बजाकर एकादशी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।