शिवसेना (Shiv Sena) और शिंदे गुट के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन दोनों गुट एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। अब तक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे खेमे के नेता कहते थे कि वह शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की आलोचना नहीं करेंगे, लेकिन अब सीधे ‘मातोश्री’ पर गंभीर आरोप लगाये जा रहे हैं। साथ ही उद्धव ठाकरे के नेतृत्व की भी खुलेआम आलोचना की जा रही है।