उन्होंने मतदाता सूची में कथित हेरफेर का हवाला देते हुए दावा किया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जैसी जालसाजी हुई, वैसी कभी नहीं हुई। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के कुछ महीने बाद हुए विधानसभा चुनाव में अचानक 50 लाख मतदाता कैसे बढ़ गए? ये कैसा लोकतंत्र है, कैसे चुनाव आयोग काम कर रहा है, सब फर्जी बनाकर जीत गए, महाराष्ट्र का चुनाव फ्रॉड है, लोकतंत्र पर अघात है.