25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाडली बहनों को बड़ा झटका! इन महिलाओं को नहीं मिलेगी 1500 रुपये की अगली किस्त

Maharashtra Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना (Mukhyamantri Ladki Bahin Yojana) की लाभार्थियों की संख्या फरवरी में घटकर 2.41 करोड़ हो गई, जो कि दिसंबर में 2.46 करोड़ थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 17 Jun 2025, 9:11 PM IST

Ladki Bahin Yojna Update

Ladli Behna Yojana Updates

Maharashtra Mukhyamantri Meri Ladli Behen Scheme : महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना (Majhi Ladki Bahin Yojana) की जून महीने की 1500 रुपये की बारहवीं किस्त का दो करोड़ से अधिक लाभार्थी महिलाएं बेसब्री से इंतजार कर रहीं हैं। जुलाई 2024 से शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक लाभार्थी महिलाओं को 11 किश्तों में कुल 16,500 रुपये की राशि दी जा चुकी है।

अब लाभार्थी महिलाओं को जून माह की किश्त का इंतजार है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि जून के आखिरी हफ्ते में 12वीं किस्त की राशि सीधे पात्र महिलाओं के खातों में जमा की जाएगी।

यह भी पढ़े-‘हां हो गई चूक’, 11वीं किस्त के इंतजार के बीच लाडकी बहिन योजना को लेकर वित्त मंत्री ने कही बड़ी बात

इन अपात्र महिलाओं के आवेदन रद्द

सरकार ने योजना के लाभार्थियों के लिए कुछ मापदंड तय किए हैं। इसके तहत केवल उन्हीं महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा जो इन मापदंडों पर खरी उतरती हैं। जो इस प्रकार हैं- लाभार्थी महिला की उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वह महाराष्ट्र की निवासी महिला होनी चाहिए। महिला या उसके परिवार की सालाना आय ढाई लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। महिला या परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए। लाभार्थी महिला किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ नहीं ले रही हो। जिन महिलाओं के घर में ट्रैक्टर छोड़कर कोई और चार पहिया वाहन है, वे भी इस योजना के लिए अपात्र हैं।

अब तक लाभ पाने वाली जिन लाडली बहनों ने इन शर्तों का उल्लंघन किया है, उनके आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। अब तक लाखों महिलाएं योजना से बाहर हो चुकी हैं। साथ ही, योजना के नाम पर हुई फर्जीवाड़े की घटनाएं सामने आने के बाद सरकार ने लाभार्थियों की सख्त जांच शुरू कर दी है। यानी आने वाले समय में और भी लाडली बहनें अपात्र घोषित कर दी जाएंगी।

सरकार का स्पष्ट कहना है कि पात्र महिलाओं को ही योजना का लाभ मिलेगा। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने हाल ही में 2,289 सरकारी कर्मचारियों की पहचान की, जिन्होंने गरीब महिलाओं के लिए बनाई गई इस योजना का लाभ उठाया था। उन सभी के आवेदन खारिज कर दिए गए हैं। महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिती तटकरे ने कहा है कि लाभार्थियों का सत्यापन जारी रहेगा, यह एक नियमित प्रक्रिया है।

यह भी पढ़े-Ladli Behna Yojana: ‘अपात्र’ लाडली बहनों को मिले 450 करोड़, अब आगे क्या कदम उठाएगी सरकार?