बीजेपी ने पहले ही महाराष्ट्र में 20 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कर दी थी। तीन और उम्मीदवारों के साथ पार्टी अब तक अपने कोटे की 23 सीटों के लिए उम्मीदवार तय कर ली है। हालांकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनपीए के साथ बीजेपी के सीट-बंटवारे की अभी तक औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।
ये है बीजेपी के 23 उम्मीदवार
नितिन गडकरी (नागपुर), सुधीर मुनगंटीवार (चंद्रपुर), हिना गावित (नंदुरबार), सुभाष भामरे (धुले), स्मिता वाघ (जलगांव), रक्षा खडसे (रावेर), अनुप धोत्रे (अकोला), रामदास तड़स ( वर्धा), प्रतापराव चिखलियाकर (नांदेड़), रावसाहेब दानवे (जालना), भारती पवार (दिंडोशी), कपिल पाटिल (भिवंडी), पीयूष गोयल (मुंबई उत्तर), मिहिर कोटेचा (मुंबई उत्तर पूर्व), मुरलीधर मोहोल (पुणे), सुजय विखे -पाटिल (अहमदनगर), पंकजा मुंडे (बीड), सुधाकर श्रंगारे (लातूर), रणजीतसिंह नाइक निंबालकर (माधा), संजयकाका पाटिल (सांगली), सुनील मेंढे (भंडारा-गोंदिया), अशोक नेते (गढ़चिरौली-चिमूर) और राम सातपुते (सोलापुर)।