महाराष्ट्र के नांदेड जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शुक्रवार सुबह हिंगोली के वसमत तालुका के गुंज गांव से खेतों में हल्दी की कटाई के लिए निकलीं महिला मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रैक्टर (Nanded tractor Accident) नांदेड के आलेगांव इलाके में स्थित कांचननगर के पास अनियंत्रित होकर गहरे कुएं में जा गिरा। इस भयावह दुर्घटना में अब तक 8 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि कई अन्य के कुएं में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।