‘स्टेटस’ से शुरू हुआ विवाद
अहमदनगर एमआईडीसी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ‘‘गजराज नगर इलाके में एक मस्जिद के पास से गुजर रहे समूह के एक युवक को दूसरे समूह के सदस्यों ने कथित तौर पर पीटा, जिसके बाद हिंसक झड़प शुरू हो गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दोनों गुटों के झड़प के दौरान एक दोपहिया वाहन को आग लगा दी गई और एक चौपहिया वाहन समेत दो वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया।’’