8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra: फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करना पड़ा महंगा, अलीबाग की महिला ने गंवाए 1.12 करोड़ रूपये

Maharashtra Facebook Fraud: अलीबाग में रहने वाली महिला पिछले साल कोर्ट सुपरिटेंडेंट के पद से रिटायर हुई थी. एक दिन उसे इंग्लैंड की किसी शख्स की फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई तो उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया और यहाँ से उनका बुरा वक्त शुरू हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 19 Nov 2022, 12:22 PM IST

Facebook crime

Facebook crime

Maharashtra Alibaug News: महाराष्ट्र (Maharashtra Crime News) के अलीबाग (Alibaug) में सोशल मीडिया पर दोस्त बनाना एक महिला को बहुत भारी पड़ा है। फेसबुक के जरिये एक ठग ने रिटायर्ड महिला से एक करोड़ 12 लाख रुपये की ठगी की है। सरकारी नौकरी से रिटायर होने के बाद महिला एक जालसाज के झांसे में आ गई और अपनी जीवनभर की बचत को गंवा दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, अलीबाग में रहने वाली महिला पिछले साल कोर्ट सुपरिटेंडेंट के पद से रिटायर हुई थी. एक दिन उसे इंग्लैंड की किसी शख्स की फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई तो उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया और यहाँ से उनका बुरा वक्त शुरू हुआ। फेसबुक पर फ्रेंड बने अनजान शख्स ने सबसे पहले महिला का विश्वास जीता और फिर बड़ी चपत लगाई। यह भी पढ़े-Mumbai News: वीकेंड पर मुंबई लोकल का ‘लॉकडाउन’, जानें 27 घंटे के जंबो मेगाब्लॉक का शेड्यूल व रद्द ट्रेनों की लिस्ट

आरोपी ठग ने महिला को कहा कि उसे इंग्लैंड से सरप्राईज गिफ्ट भेजा है। उसे दिल्ली कस्टम ऑफीस से लेने के लिए गिफ्ट टैक्स, गिफ्ट में मौजूद करेंसी एक्सचेंज टैक्स आदि के नाम पर 99 लाख रुपये ऐंठे। इसके बाद इस साजिश में आरोपी के साथ छह और जालसाज जुड़ गए।

जांच में पता चला कि जब अजनबी लोग इतनी बड़ी रकम की मांग कर रहे थे तब भी पीड़ित महिला को शक नहीं हुआ. उसने अलीबाग के अपने बैंक में जमा पैसों, पेंशन की रकम और सोना गिरवी रखकर एक करोड़ 12 लाख 92 हजार 800 रुपये जुटाए और आरोपियों के खाते में जमा कर दिए। बाद में पता चला कि यह लेन-देन फर्जी था।

जब पैसे जमा होने के बाद भी कोई तोहफा नहीं मिला तो महिला को शक हुआ। बताया जा रहा है कि महिला का कथित फेसबुक फ्रेंड भी गायब हो गया। आखिरकार महिला को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ और उसने अलीबाग पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 406, 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अनिल लाड कर रहे हैं।