Ambernath MIDC Blue Jet Healthcare Fire: महाराष्ट्र के ठाणे जिले (Thane News) के अंबरनाथ इलाके में एक फार्मा कंपनी में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। अधिकारी ने कहा कि शनिवार शाम में अंबरनाथ शहर में एक फार्मास्यूटिकल कंपनी (Pharmaceutical Factory Fire) में आग लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान सूर्यकांत जिमत (Suryakant Jimat) के रूप में हुई है।