बताया जा रहा है कि दुर्गा उत्सव कमेटी के पंडाल को सजाने का काम चल रहा था। आज सुबह 5 से 6 मजदुर पंडाल लगाने के लिए पाइप फिटिंग के काम में लगे हुए थे। इसी दौरान पास में स्थित बिजली के खंबे के तार से पंडाल के लोहे के पाइप का संपर्क हो गया। नतीजतन, गोंदिया निवासी मडावी (33) को झटका लगा और वह ऊंचाई से जमीन पर गिर गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच की।