हादसे में कार चकनाचूर हो गई, जबकि कार में फंसकर सुदाम भोंडवे, सिंधुताई व आनंदी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अस्पताल में उपचार के लिए ले जाते समय कार्तिकी ने भी दम तोड़ दिया। जबकि कार चला रहे अश्विन भोंडवे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस दुर्घटना के संबंध में पुलिस ने कंटेनर चालक बबलू लहरी चौहान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।