Mumbai Job Fraud Racket: मुंबई की माटुंगा पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले एक इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ और नोएडा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवकों के साथ धोखाधड़ी की जा रही थी। इनके पास से तीन लैपटॉप, 64 मोबाइल सिम, अलग-अलग बैंकों के 25 डेबिट कार्ड, पांच मोबाइल फोन, बैंक पासबुक-चेकबुक जब्त किए गए हैं।