खबर है कि विधानमंडल सत्र से पहले कैबिनेट के विस्तार की संभावना नहीं है, हालांकि सरकार में शामिल हुए एनसीपी के 9 मंत्रियों के विभागों का आवंटन जल्द ही किया जा सकता है। एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि तीनों दलों के गठबंधन में संतुलन बनाने के लिए अभी केवल कैबिनेट मंत्री को उनके विभाग दिए जा सकते है, जबकि राज्य मंत्री को लेकर निर्णय बाद में लिया जा सकता है।