
अजित पवार क्या ज्वाइन करेंगे बीजेपी?
Anjali Damania on Ajit Pawar: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ी उठापटक देखने को मिल रही है। इस बीच, एक्टिविस्ट अंजलि दमानिया ने एनसीपी नेता व महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार को लेकर सनसनीखेज दावा किया है। दमानिया ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजित पवार जल्द बीजेपी में शामिल होंगे। इस ट्वीट के बाद सूबे में चर्चाएँ छिड़ गई हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने कहा, “आज मैं काम के सिलसिले में मंत्रालय गई थी। वहां एक शख्स ने मुझे रोका और एक दिलचस्प जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15 विधायक जाने वाले हैं और अजित पवार बीजेपी के साथ जाएंगे वो भी बहुत जल्द। देखते हैं महाराष्ट्र की राजनीति की और कितनी दुर्दशा होती है।" यह भी पढ़े-महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर! अब अजित पवार ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, EVM को बताया सही
साल 2019 में बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के साथ सुबह के शपथ ग्रहण के बाद से अजित पवार की नाराजगी की चर्चा अक्सर होती रही है। अब दमानिया के ट्वीट ने इन चर्चाओं को और बल दे दिया है। ऐसे में अब देखना होगा कि अजित पवार व उनकी पार्टी एनसीपी इस पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं।
इस बीच शिवसेना (UBT) उद्धव ठाकरे ने बीती रात शरद पवार से मुलाकात की। इस मुलाकात को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। खबर है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कल महाराष्ट्र और मुंबई की राजनीतिक स्थिति की समीक्षा की।
जानकारी सामने आई है कि बीजेपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और बीजेपी मुंबई के अध्यक्ष आशीष शेलार से उनकी बातचीत हुई है। दोनों बीजेपी नेताओं ने अमित शाह को राज्य के राजनीतिक हालात की पूरी जानकारी दी है।
Published on:
12 Apr 2023, 1:09 PM IST
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.