25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra: शिवसेना के बागी खेमे की बढ़ेगी ताकत, 5 और MP-MLA जुड़ेंगे? सीएम एकनाथ शिंदे ने किया बड़ा खुलासा

Maharashtra Politics News: सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, "कई लोग अनेक लोगों के संपर्क में हैं, लेकिन मुझे अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि कोई नेता हमारे खेमे में शामिल हो रहा है।’’
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 26 Sep 2022, 6:32 PM IST

eknath_shinde.jpg

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Shiv Sena Crisis: विजयादशमी के मौके पर होने वाली दशहरा रैलियों (Dussehra Rally) के साथ महाराष्ट्र की राजनीति (Maharashtra Politics) में एक नया अध्याय शुरू होने की संभावना है। दरअसल बालासाहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) द्वारा स्थापित शिवसेना के दो प्रतिद्वंद्वी धड़ों- उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे में आरोप-प्रत्यारोप की धार तीखी होती जा रही है। इस बीच खबर है कि शिवसेना का शिंदे खेमा आने वाले दिनों में और मजबूत होगा, क्योकि उसके गुट से और बागी जुड़ेंगे। जिस वजह से उद्धव खेमे की चिंता बढ़ती जा रही है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि कोई विधायक या सांसद उनके गुट में शामिल हो रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि कई नेता संपर्क में हैं। शिंदे ने यह बात तब कही जब वें ठाणे के टेम्बी नाका में देवी दुर्गा की प्रतिमा का स्वागत करने के लिए आयोजित नवरात्रि जुलूस में भाग लेने पहुंचे थे। यह भी पढ़े-Non Veg Advertisement: ‘...तो टीवी बंद कर दो’, बॉम्बे हाईकोर्ट ने ठुकराई नॉन वेज विज्ञापन बैन करने की याचिका

इस दौरान मीडिया कर्मियों ने एकनाथ शिंदे से सवाल किया कि क्या पांच विधायक और सांसद उनके खेमे में शामिल होने की तैयारी में हैं। जिस पर शिंदे ने कहा, "कई लोग अनेक लोगों के संपर्क में हैं, लेकिन मुझे अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि कोई नेता हमारे खेमे में शामिल हो रहा है।’’

इस अवसर पर नवी मुंबई से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के पूर्व पार्षद रमेश शिंदे (Ramesh Shinde) सीएम की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल हो गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में बालासाहेब के सहायक व सबसे भरोसेमंद रहे चंपासिंह थापा भी शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं।

गौरतलब हो कि शिंदे और शिवसेना के 39 विधायकों ने जून में पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर दी थी। इसके बाद उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना, एनसीपी व कांग्रेस की महा विकास आघाड़ी (MVA) गठबंधन सरकार गिर गई थी. इसके बाद शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री पद की और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तब से ही उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना से विधायक, सांसद, कार्यकर्ता, पदाधिकारी टूटकर शिंदे गुट के साथ आ रहे है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग