19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra Weather: अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD ने की बड़ी भविष्यवाणी, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Maharashtra Weather Update: भारत मौसम के अनुसार, 19 से 23 अक्टूबर के दौरान महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में बारिश के आसार है। कुछ जगहों पर आसमानी बिजली गिरने की भी संभावना है।
3 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Oct 19, 2026

Maharashtra Weather Forecast IMD

महाराष्ट्र के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी (Patrika: IANS/File)

IMD Maharashtra Weather Forecast: महाराष्ट्र में मानसून की विदाई के बाद भी कुछ जिलों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 19 से 23 अक्टूबर तक कोंकण और उससे सटे क्षेत्रों में गरज के साथ बिजली चमकने, हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। जबकि इस पांच दिनों के दौरान मुंबई और पालघर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे और राज्य के कुछ अन्य जिलों में अलग-अलग दिनों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

IMD के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। हालांकि, राज्य के मराठवाड़ा व विदर्भ क्षेत्र के जिलों के लिए अगले पांच दिनों में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

मुंबई में बारिश की उम्मीद बेहद कम, ठाणे में बारिश के आसार

मुंबई के लिए 19 से 23 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। पालघर में भी इन पांच दिनों के दौरान बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

ठाणे में 21 अक्टूबर को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। रायगढ़ में 19 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बिजली चमकने, गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। रायगढ़ में 21 अक्टूबर को भी हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

इस पूर्वानुमान के मुताबिक, मुंबई में फिलहाल बारिश की बड़ी गतिविधि के संकेत नहीं हैं, लेकिन आसपास के जिलों में मौसम बदल सकता है।

रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में आंधी-बारिश की संभावना

कोंकण क्षेत्र के रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में अगले कुछ दिनों के दौरान बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है।

रत्नागिरी में 19 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बिजली चमकने, हल्की से मध्यम बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 20 और 21 अक्टूबर को भी हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 23 अक्टूबर को भी बारिश का अनुमान है।

सिंधुदुर्ग में 19 अक्टूबर को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 20 अक्टूबर को भी गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद 21, 22 और 23 अक्टूबर को भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

समुद्र तटीय इलाकों में मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

पुणे, नासिक और कोल्हापुर में भी बारिश का अनुमान

मध्य महाराष्ट्र के कुछ जिलों में भी बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। पुणे जिले में 19 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बिजली चमकने, हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद 20 से 23 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। पुणे के घाट क्षेत्रों में 19 अक्टूबर को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है, जबकि 21 अक्टूबर को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

नासिक और नासिक के घाट क्षेत्रों में 19 अक्टूबर को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 21 अक्टूबर को भी बारिश की संभावना है। वहीं, कोल्हापुर और इसके घाट क्षेत्रों में 19 और 20 अक्टूबर को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। कोल्हापुर जिले में 21 से 23 अक्टूबर तक भी बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

सातारा में 19 से 21 अक्टूबर के दौरान बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां हो सकती हैं। सांगली में 19 और 20 अक्टूबर को बारिश की संभावना है, जबकि सोलापुर में 19 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

विदर्भ में अगले 5 दिन कोई चेतावनी नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल में 19 से 23 अक्टूबर तक कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। धुले, नंदुरबार और जलगांव समेत राज्य के कुछ अन्य जिलों में भी अधिकांश दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।