19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टाइगर से मिलने का इंतजार कर रहे थे फैंस, तभी चलीं गोलियां; चश्मदीद ने बताया आंखों देखा हाल

Tiger Shroff Eyewitness: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने हमलावरों को राजस्थान के कोटा जिले से पकड़ा है। चश्मदीद किशन राजभर ने बताया कि फैंस अभिनेता से मिलने का इंतजार कर रहे थे, तभी गोलियां चलने लगीं।
2 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Imran Sheikh

•

Oct 19, 2026

Tiger Shroff News

चश्मदीद किशन राजभर ने बताया कि गोली चलाने वाला युवक टोपी पहने हुए था और पहले उनके पास ही खड़ा था।

Tiger Shroff Firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से मिलने और उनके वीडियो बनाने का इंतजार कर रहे फैंस के बीच रविवार शाम अचानक गोलियां चलने लगीं। कुछ पल पहले तक वहां सामान्य माहौल था, लेकिन फायरिंग होते ही अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में टाइगर के ड्राइवर और एक ऑटो चालक को गोली लगी। टाइगर सुरक्षित हैं। घटना के समय वहां मौजूद चश्मदीद किशन राजभर ने बताया कि गोली चलाने वाला युवक टोपी पहने हुए था और पहले उनके पास ही खड़ा था।

यह घटना मुंबई के जुहू इलाके में पुष्पा पार्क के पास हुई। टाइगर फुटबॉल खेलने के बाद वहां से निकल रहे थे। इसी दौरान उनकी कार के पास से गोलियां चलाई गईं। चश्मदीद के मुताबिक, किसी को भी अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर में वहां ऐसा हो जाएगा।

अमिताभ बच्चन का वीडियो बनाने के बाद पहुंचे थे पुष्पा पार्क

किशन राजभर ने बताया कि रविवार को वह वीडियो बनाने निकले थे। सबसे पहले उन्होंने अमिताभ बच्चन को उनके घर जलसा से बाहर आते हुए रिकॉर्ड किया। इसके बाद वह पुष्पा पार्क पहुंचे, जहां टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेल रहे थे। किशन ने अभिनेता के खेलते हुए कई वीडियो बनाए।

उन्होंने बताया कि वह टाइगर के खेल खत्म करने का इंतजार कर रहे थे। उन्हें उम्मीद थी कि खेल के बाद अभिनेता अपने प्रशंसकों से मिलेंगे। किशन के मुताबिक, टाइगर अक्सर फैंस से बात करते हैं और उनका हालचाल पूछते हैं। इसी उम्मीद में वहां कई लोग रुके हुए थे।

कार की खिड़की के पास पहुंचकर चलाईं गोलियां

किशन के मुताबिक, उनके पास खड़ा टोपी पहने युवक अचानक किनारे की ओर गया और कार की साइड विंडो के पास से गोलियां चलाने लगा। वहां मौजूद लोगों को पहले समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। गोली लगने से कार का शीशा टूट गया और कांच के टुकड़े भी उछले। किशन ने कार पर गोलियों के निशान भी देखे।

फायरिंग के बाद वहां मौजूद लोगों में डर फैल गया। कुछ ही देर में पता चला कि टाइगर के ड्राइवर को गोली लगी है। इस दौरान एक ऑटो चालक भी घायल हो गया।

घायल ड्राइवर को अस्पताल ले गए टाइगर

चश्मदीद के मुताबिक, ड्राइवर के घायल होने के बाद टाइगर ने अपनी सीट बदली और खुद कार चलाकर उन्हें नानावटी अस्पताल ले गए। घटना के दौरान अभिनेता को मामूली चोट लगने की खबर है। गोलीबारी के बीच टाइगर ने घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

घटना के बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है और घायल ड्राइवर का बयान भी दर्ज किया गया है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गोली चलाने वाले कौन थे और उन्होंने टाइगर की कार को ही निशाना क्यों बनाया।

इस मामले में पुलिस ने हमलावरों को राजस्थान के कोटा जिले से पकड़ा है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग