20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rain Update: महाराष्ट्र के कई जिलों में होगी झमाझम बारिश! तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी

Maharashtra Rain Alert: महाराष्ट्र के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
3 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Oct 20, 2026

maharashtra rain alert

महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश की भविष्यवाणी (Patrika File)

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में बादलों की लुकाछिपी के बीच 'अक्टूबर हीट' का कहर जारी है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक, मुंबई और पालघर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, ठाणे में अगले 24 घंटों में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग समेत कोंकण के कुछ हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ जिलों में भी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

मुंबई में अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम?

IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, मुंबई में 24 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना नहीं दिख रही है। पालघर में भी इन पांच दिनों के दौरान बारिश का अनुमान नहीं है। हालांकि ठाणे में आज हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके बाद 21 से 24 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। रायगढ़ में 20 और 21 अक्टूबर को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके बाद अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में आंधी-बारिश की संभावना

कोंकण के रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में खराब मौसम का असर ज्यादा दिखाई दे सकता है। IMD के अनुसार, अगले 24 घंटे दोनों जिलों में कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

रत्नागिरी में 21 और 22 अक्टूबर को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। 23 अक्टूबर को भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 24 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

सिंधुदुर्ग में 21 अक्टूबर को बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हल्की बारिश हो सकती हैं। 22 और 23 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने है। 24 अक्टूबर को यहां भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

पुणे, नासिक और कोल्हापुर में भी बारिश का अनुमान

पुणे जिले में 20 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बिजली चमकने, गरज के साथ आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जबकि घाट ख्स्टर में अगले 48 घंटे मौसम खराब रह सकता है और उसके बाद मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

नासिक और जलगांव में 20 और 21 अक्टूबर को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना है। नासिक के घाट क्षेत्रों में 21 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना है।

कोल्हापुर में 20 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 21 अक्टूबर को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। 22 और 23 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि उसके बाद बारिश की उम्मीद कम ही है।

महाराष्ट्र के बाकी जिलों में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, सतारा में 20 अक्टूबर को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 21 अक्टूबर को हल्की बारिश हो सकती है, जबकि इसके बाद मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

सांगली में 20 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश और 22 तथा 23 अक्टूबर को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। छत्रपति संभाजीनगर में 20 और 21 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना है। परभणी में 20 अक्टूबर को हल्की बारिश हो सकती है।

वहीं, धुले, नंदुरबार, बीड, हिंगोली, नांदेड़, लातूर और धाराशिव में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। विदर्भ के अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल जिलों के लिए इस अवधि में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग