मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, विदर्भ के अधिकांश जिलों में 18 से 22 अक्टूबर तक कोई विशेष मौसम चेतावनी नहीं दी गई है। हालांकि, नागपुर और गढ़चिरौली में 19 और 20 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ गरज के साथ तूफान आने की संभावना जताई गई है। वहीं अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गोंदिया, वर्धा, वाशिम और यवतमाल में इस अवधि के दौरान कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।