Manoj Jarange On Maratha Andolan: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन करने वाले मनोज जरांगे पाटील ने कहा है कि अभी पूरी तरह से कामयाबी नहीं मिली है। इसलिए मराठा आंदोलन फ़िलहाल जारी रहेगा.राज्य सरकार द्वारा मराठा आरक्षण के संबंध में संशोधित अधिसूचना जारी करने के बाद शनिवार को जरांगे ने अपना आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की थी। लेकिन जालना पहुंचने के बाद मराठा आरक्षण कार्यकर्ता ने कहा कि मराठा आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है, बल्कि स्थगित किया गया है। उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा गया कि जब तक यह अध्यादेश कानून में तब्दील नहीं हो जाता और उस कानून के तहत मराठा आरक्षण का लाभ किसी को नहीं मिलता, तब तक मराठा आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा।