मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने आगे बोलते हुए कहा, ''हमारे हक का आरक्षण है। हमारे कुनबी रिकॉर्ड मिल गए हैं। इसलिए हम ओबीसी आरक्षण में हैं। इसलिए उन्हें (भुजबल) हमारे हक के खिलाफ नहीं जाना चाहिए। ओबीसी भाइयों को उन्हें यह बात समझानी चाहिए। अन्यथा, हम ओबीसी आरक्षण के खिलाफ भी याचिका दायर करेंगे। इससे ओबीसी आरक्षण रद्द किया जा सकता है।“
छगन भुजबल की नियत खराब- जरांगे
मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अगस्त से लगातार आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे ने कहा, छगन भुजबल का सपना था कि मराठा समुदाय को आरक्षण के दायरे में नहीं आने दिया जाए। अब हम दो करोड़ मराठों को आरक्षण तक ले गए हैं। जो कुछ बच गए है वह भी आरक्षण के दायरे में आ जाएंगे। इससे वह पागल हो गया है। उसे लग रहा है कि उसका कुछ चल नहीं रहा है। उसकी नियत ख़राब है। हमारे इरादे बुरे नहीं हैं। हमें लगता है कि अगर गरीब ओबीसी का कल्याण हो रहा है तो होने दीजिए। लेकिन, वह ऐसा नहीं हैं, वह पागल हो गया हैं, इस वजह से मैं ओबीसी भाईयों से अनुरोध करता हूं कि वे उसका साथ नहीं दे।