6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई में 5 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, 15 और 13 वर्षीय दो दोस्त गिरफ्तार

Mumbai Minor Rape: आरोपी दोस्तों ने बारी-बारी से बच्ची का यौन शोषण किया। यह मामला तब सामने आया जब बच्ची रोती हुई अपने घर गई।
less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Jun 18, 2023

 ghaziabad news

मुंबई में 5 साल की बच्ची का यौन शोषण

Mumbai Crime News: वित्तीय राजधानी मुंबई से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 5 साल की बच्ची के साथ दो नाबालिग लड़कों ने घिनौनी हरकत की है। पुलिस ने बताया कि पांच साल की एक बच्ची का दो नाबालिग लड़कों ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। स्कूल जाने वाले आरोपी और पीड़िता एक ही बिल्डिंग में रहते है। पुलिस ने लड़कों को हिरासत में लेकर उन्हें चिल्ड्रन रिमांड होम भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, 15 और 13 साल के लड़कों ने शुक्रवार को एक सुनसान जगह पर मासूम के साथ गंदी हरकत की। आरोप है कि आरोपी दोस्तों ने बारी-बारी से बच्ची का यौन शोषण किया। यह मामला तब सामने आया जब बच्ची रोती हुई अपने घर गई। परिजनों के पूछताछ करने पर बच्ची ने दोनों आरोपियों की करतूत बताई। दोनों आरोपी पीड़िता के पड़ोसी हैं। यह भी पढ़े-Thane: मृतक मां-बाप पर कमेंट करने पर दोस्त की हत्या, पत्थर से बांधकर नदी में फेंका शव

बाद में पीड़ित बच्ची के परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। दोनों नाबालिगों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि बच्ची को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। वहीँ, दोनों आरोपियों पर आईपीसी की धाराओं के तहत सामूहिक बलात्कार और अप्राकृतिक अपराधों और पॉक्सो की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी लड़कों और बच्ची के परिवार के बीच अच्छे संबंध थे। इसलिए वह आरोपी लड़कों के साथ चली गई। क्योंकि वह उन्हें जानती थी। वारदात को अंजाम देने के बाद लड़के अपने घर लौट गए। मामले की आगे की जांच चल रही है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग