5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mumbai Bus Fire: मुंबई के सायन में बेस्ट बस आगर में आग, पार्किंग में खड़ी बस को लपटों ने घेरा, दमकल मौके पर

BEST Bus Fire: मुंबई के सायन स्थित प्रतीक्षानगर के आणिक बस डिपो में सोमवार शाम खड़ी बेस्ट की एक वातानुकूलित बस में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
less than 1 minute read
Google source verification
Mumbai Bus Fire

आग की लपटों में घिरी बस। फोटो- पत्रिका

Mumbai Bus Depot Fire: मुंबई के सायन स्थित प्रतीक्षानगर के आणिक आगर में सोमवार शाम खड़ी बेस्ट बस में अचानक आग लग गई। बस पार्किंग में खड़ी थी और आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार घटना सोमवार शाम की है। आगर में कई बेस्ट बसें पार्किंग में खड़ी थीं। इसी दौरान बीच में खड़ी एक बस से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। सामने आए वीडियो में बस से तेज लपटें और धुआं निकलता दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि जिस बस में आग लगी, वह वातानुकूलित बस थी। आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। आग कितनी बसों तक पहुंची, यह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं है। प्रशासन की ओर से घटना की जांच की जा रही है। मुंबई दमकल विभाग ने इसे प्रथम स्तर की आग की घटना बताया है। दमकल कर्मी मौके पर आग पर काबू पाने में जुटे रहे। पुलिस और बेस्ट प्रशासन के कर्मचारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। आगर में बड़ी संख्या में बसें खड़ी होने के कारण आग को दूसरी बसों तक फैलने से रोकना दमकल विभाग के लिए अहम था। फिलहाल आग लगने के कारण और इससे हुए नुकसान की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन की जांच के बाद ही घटना की वजह और नुकसान का स्पष्ट पता चल सकेगा।

नोट- खबर अपडेट की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग